फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जुआ खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय मंच डेफाबेट से दिल्ली की कंपनी के संबंधों का आरोप, CBI ने दर्ज किया मामला

Mon, 03 Oct 2022 04:09 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि कंपनी बेट्रू ईकॉम सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में दो मार्च 2019 से 31 मई 2019 तक 23.33 करोड़ रुपये निकाले गए जबकि 23.37 करोड़ रुपये जमा किए गए, जो बड़े लेन-देन हैं।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डेफास्पोर्ट्स के साथ मिलकर खेलों में जुआ और सट्टा खिलाने के आरोप में दिल्ली की एक कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने  मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि कंपनी बेट्रू ईकॉम सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में दो मार्च 2019 से 31 मई 2019 तक 23.33 करोड़ रुपये  निकाले गए जबकि 23.37 करोड़ रुपये जमा किए गए, जो बड़े लेन-देन हैं। इस अवधि में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट भी चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने दिल्ली के करोल बाग में स्थित कंपनी और उसके निदेशकों योगेश कुमार और राकेश प्रसाद गुप्ता के खिलाफ शुरुआती जांच की थी, जिसमें उनके डाफास्पोर्ट्स और डाफाबेट से संबंध का खुलासा हुआ। सीबीआई जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी का डाफाबेट.कॉम से संबंध है और यह फुटवियर के ऑनलाइन व्यापार की आड़ में ऑनलाइन सट्टा और जुआ में संलिप्त है। कंपनी ने अपना पंजीकरण फुटवियर कंपनी के तौर पर ही कराया था।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के अनुसार दर्ज एफआईआर में लिखा है, ''हालांकि उन्होंने डाफाबेट.कॉम के खातों में एक विशेष राशि पहुंची लेकिन अंत में यह राशि बीट्रू ईकॉम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के खातों में पहुंची, जिससे पता चलता है कि आरोपी कंपनी का डाफाबेट से संबंध है।'' निवेशकों का बयान साबित करता है  कि उनका बीट्रू ईकॉम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की किसी कंपनी से कोई संबंध नहीं  है। देश के कई राज्यों के लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खेलने के लिए  डाफाबेट वेबसाइट का प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें