फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक से जुड़े रिश्वत मामले में अपने डिप्टी एसपी को किया गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 10:20 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शर्मा ने चक्कर आने की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई और नतीजे संतोषजनक रहे। 
विज्ञापन
सीबीआई की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही पुलिस उपाधीक्षक बलबीर शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक से जुड़ा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले के संबंध में जांच के दायरे में आए शैक्षणिक संस्थानों से रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में दिल्ली में सीबीआई की विशेष अपराध इकाई में तैनात शर्मा को पूछताछ के लिए सोमवार को चंडीगढ़ कार्यालय बुलाया था। उन्होंने बताया कि शर्मा को शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शर्मा ने चक्कर आने की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई और नतीजे संतोषजनक रहे। शर्मा के परिवार ने सीबीआई अधिकारियों पर यातना देने का आरोप लगाया है, हालांकि एजेंसी के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें