गुड़गांव में तावडू-नूंह रोड पर नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के समीप रविवार को एक डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डंपर युवक को रौंदते हुए दो अन्य बाइकों को चपेट में लेने के बाद एक वर्कशॉप में जा घुसा। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। युवक की मौत के बाद गुस्साए ने तावड़ू-नूंह-पटौदी चौक पर जाम लगा दिया।
मंडी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही बाइक सवार रवींद्र (30) निवासी गोगजाका (थाना तावड़ू) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के चाचा सुरजन ने बताया कि उसका भतीजा रवींद्र दोपहर के समय अपनी पत्नी के साथ बाजार आया था। तहसील कार्यालय के समीप पत्नी को उतारकर रवींद्र कुछ ही दूर चला था कि पीछे से अनियंत्रित डंपर ने विपरीत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद डंपर दो अन्य बाइकों को कुचलते हुए वर्कशॉप में जा घुसा। वर्कशाप पर काम करने वाले वाहिद निवासी गांव शिकारपुर (थाना तावड़ू), गुलाब और आसिफ घटना में बाल-बाल बचे।