फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख की तस्करी की शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 02 Nov 2014 09:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने लोनी तिराहे से तस्करी कर लाए जा रहे शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से करीब 50 लाख रुपये की आठ सौ पेटी गोवा प्रिमीयम अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


यह शराब चंडीगढ़ से तस्करी कर गाजियाबाद ले जाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक ने डिस्टलरी, ट्रक मालिक तथा चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

आबकारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह सात बजे लोनी तिराहे से तस्करी की शराब से भरे आयशर ट्रक को पकड़ा गया है।

ट्रक से गोवा प्रिमीयम ब्रांड की आठ सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। ट्रक चालक राजेश निवासी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि वह इस शराब को चंडीगढ़ की आईडीएल डिस्टलरी से लेकर आया है तथा तस्करी कर गाजियाबाद ले जा रहा था।

आबकारी निरीक्षक का कहना है कि ट्रक चालक के अलावा डिस्टलरी मालिक तथा ट्रक मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शराब से भरे ट्रक को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

बता दें कि, इलाके में शराब तस्करी का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। लोनी में पहले भी कई बार हरियाणा एवं दिल्ली आदि से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें