फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिनगवां में पशु चोरी की वारदात नाकाम, ग्रामीण जागे तो खेतों में भैंसें छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। कस्बे में हाजी अख्तर के कांटे के सामने स्थित एक घर से रविवार-सोमवार रात चोर चार भैंस और तीन कटरे चोरी कर ले गए। पीड़ित जाहिद ने बताया कि भैंसों की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन भैंसें नहीं मिलीं। इसी दौरान कुछ दूरी पर भेसों को तलास किया जहां ग्रामीणों के शोर की आवाज सुनकर चोर भैंसों को छोड़कर भाग गए।परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो सभी भैंसें ज्वार के खेत में मिलीं। अंधेरा होने के कारण एक भैंस कुएं में गिर गई। सोमवार दोपहर बाद क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया। कुएं में गिरने से भैंस घायल हो गई। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। खबर लिखे जाने तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।


फोटो कैप्शन:- कुए में गिरने से घायल हुई भैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें