फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घर में घुसकर महिला से लाठी-डंडों से मारपीट, सात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
बिछोर थाना क्षेत्र के जखोपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बिछोर थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जखोपुर निवासी फारूक ने बताया कि चार अगस्त को शाम करीब छह बजे खुर्शीद, नसरू, अजरु, जमीला, मिस्कीना , सब्बा और काली उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी सलातून के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में फारूक ने आरोप लगाया कि खुर्शीद ने एक लड़की के रिश्ते में बिचौलिये की भूमिका निभाई थी और इसी बात को लेकर उसका आरोपियों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर में घुसकर पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की। जांच अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें