फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो पिलर के बीच फंसी बिल्ली, तीन दिन से रेसक्यू जारी

Mon, 07 Dec 2015 07:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो पिलर के बीच फंसी बिल्ली को बचाने के लिए पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) फरीदाबाद कड़ी मश्क्कत में लगा हुआ है। लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिल रही है। इस रेसक्यू के दौरान पीएफए का एक सदस्य भी बुरी तरह से घायल हो गया है।
विज्ञापन


पीपल फॉर एनिमल ने स्थानीय प्रशासन से सहायता भी मांगी है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली है। पीएफए ट्रस्ट फरीदाबाद के अध्यक्ष रवि दूबे ने बताया हमारी टीम 4 दिसंबर को इंस्पेक्टर डेल चंद सागर के पास बिल्ली को बचाने के लिए फोन आया।

सूचना पर पीएफए की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बने मेट्रो पिलर नंबर 743 के पास बिल्ली को बचाने के लिए रेसक्यू शुरू किया। टीम ने फायर ब्रिगेड के अधिकारी को भी बुलाया।
विज्ञापन


उनकी सीढ़ियों की सहायता से पीएफए का एनिमल हेंडलर मुकुट शर्मा पिलर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया और बिल्ली को बचाने की कोशिश की। लेकिन, बिल्ली पिलर के अंदर फंसती चली गई।

जब मुकुट शर्मा सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी सीढ़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।  उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। अभी उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें