फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वोटर कार्ड भी डाल सकेंगे वोट

Wed, 26 Mar 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं पहुंचा है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


अगर वोटर लिस्ट में नाम है तो बिना मतदाता पहचान पत्र के ही आप मतदान कर सकते हैं। इसके लिए आईडी प्रूफ होना जरूरी है। इसे मतदान केंद्र में निर्वाचन अधिकारी को दिखाना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि 9 मार्च को मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम किया गया था। इसमें एक साथ 9000 से अधिक नए मतदाता बने।

इनके नाम वोटर लिस्ट में डालने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वोटर लिस्ट भी प्रिंट होकर आने वाली है। इसके बाद मतदाता पहचान पत्र को बीएलओ के माध्यम से लोगों के घर तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के चलते मतदाता पहचान पत्र घर नहीं पहुंच पाता है तो ऐसे वोटर का नाम लिस्ट से हटाया नहीं जाएगा। ये लोग अपनी आईडी के आधार पर वोट डालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें