फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कैसिनो: 6 डांसर और 61 रईसजादे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरम एक होटल में बुधवार देर रात 12:35 बजे कप्तान की टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को होटल में कैसिनो और डांस बार चलता मिला। 50 से ज्यादा हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन और रईसजादे वहां जुआ खेलते और छह से ज्यादा लड़कियों के साथ डांस करते मिले।
विज्ञापन


लाखों रुपये और आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। पुलिस ने सामान को जब्त कर वहां मिले लोगों को गिरफ्तार में ले लिया है। पकड़े जाने वालों में दिल्ली,हरियाणा, गुड़गांव और गाजियाबाद आदि जगहों के युवा भी बताए जा रहे हैं।

यह होटल मसूरी थाना क्षेत्र में लगता है। कप्तान धर्मेंद्र सिंह के साथ छापेमारी में सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर कविनगर अवनीश गौतम और कविनगर-सिहानी गेट की पूरी टीम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में अवैध डांस बार और कैसिनो

सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। अवैध रूप से होटल में डांस बार और कैसिनो चलाया जा रहा था।

पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां पुलिस को लाखों का सट्टा लगाते, लड़कियां डांस करते हुए मिलीं। अधिकांश नशे की खुमारी में थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है।

सारे लोग हाईप्रोफाइल हैं। इनमें कुछ बिजनेसमैन और रईसजादे हैं। आरोपी लग्जरी कारों से आए थे। पुलिस ने इनकी कारें भी कब्जे में ले ली हैं। इनके परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें