फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेत में चारा लेने गई किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पिनगवां थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक पहले से खेत में छिपकर बैठा था। किशोरी के खेत में पहुंचते ही आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया।घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने कुछ महीने पहले भी किशोरी के साथ ऐसी हरकत करने का प्रयास किया था। उस समय मामला पंचायत में पहुंचा था और आरोपी को दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। पिनगवां थाना प्रभारी निखिल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें