दिल्ली पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और चार शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की के पिता के कथित कबूलनामे वाले उस पत्र के बारे में पुलिस को नहीं बताया जिसमें उसने बार-बार अपनी बेटी का कथित यौन उत्पीडन करने की बात मानी थी। पुलिस ने यह जानकारी अदालत को दी है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव के समक्ष पेश जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल कर्मियों की ओर से पुलिस को यह पत्र सौंपा गया था। ऐसे में पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल पुलिस नाबालिग बच्ची से एक शिक्षक मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व अदालत ने शिक्षक द्वारा कक्षा के भीतर 13 साल की लड़की के यौन उत्पीडन मामले की जांच में कोताही बरतने पर पुलिस की खिंचाई की थी।