engineer wife murder in noida
- फोटो : अमर उजाला
शैलेंद्र का आरोप है कि रिचा का पति कुलदीप राघव, ससुर, सास और ननद अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कपड़े पीटने वाली थपकी और चाकू से कई वार कर रिचा की हत्या कर दी गई।
शैलेंद्र का कहना है कि उन्होंने करीब दो साल पहले बेटी रिचा का विवाह कुलदीप राघव से किया था। शादी में उन्होंने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
छह माह पहले भी उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद उनकी मांग बंद नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को बीटा-वन सेक्टर की महिलाएं बड़ी संख्या में कासना कोतवाली पहुंची। उन्होंने तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द जेल भेजने और अनु की गिरफ्तारी की मांग की।
मृत रिचा व शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कुलदीप राघव ने कस्टडी में पुलिस से कहा कि उसे रिचा से बहुत प्यार था लेकिन विश्वासघात मंजूर नहीं। आरोपी के बयान से प्रतीत हो रहा था कि वह पत्नी पर शक करता था।
कोतवाली प्रभारी ब्रजेश वर्मा ने कहा कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।