सेक्टर-135 स्थित होम्स रिड्ज रेजीडेंसी में लंगूर पालने पर वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीएफओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुष्पेंद्र कई माह से सोसायटी के खाली फ्लैट में लंगूर को रस्सी से बांधकर रखा था।
देखभाल के लिए दानिश नामक युवक को बतौर केयर टेकर को रखा था। मेनका गांधी की संस्था में कार्यरत कावेरी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मंगलवार को टीम पहुंची, जहां लंगूर बालकनी में बंधा हुआ था।
ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में सांसद महेश शर्मा और विधायक तेजपाल सिंह नागर के लापता होने के लगे पोस्टर
टीम ने लंगूर को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएफओ का कहना है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह से जानवरों का पालन पोषण नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर धारा 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।