दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर उसकी वीडियो सहित अन्य जानकारी सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने इस मामले में अदालत में याचिका दायर की थी।
अदालत के आदेश पर डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला के साथ करीब दो वर्ष पहले दुष्कर्म हुआ था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
इस मामले में मानवी व उसकी आंटी इंदु जोशी ने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति ने उसके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उसकी वीडियो अपलोड की है।