फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा हादसा: तूफान में गिरी ग्रिल, महिला का सिर धड़ से अलग और नाती की भी मौत; बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 05:53 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मामले में परिजनों ने मिगसन बिल्डर और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
महिला का सिर धड़ से हो गया था अलग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज आंधी-तूफान के दौरान सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसाइटी की 22 वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरने से महिला और उसके नाती की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने मिगसन बिल्डर और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बुधवार रात आई तेज तूफान के चलते ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसाइटी के 22 वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरकर एक महिला और उसके नाती के ऊपर गिर गई थी। इससे सोसाइटी में टहल रही महिला सुनीता (50) का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि उनके साथ पार्क में टहल रहा उनका दो वर्षीय नाती आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 

मामले में महिला के दामाद जितेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मिगसन बिल्डर सुनील मिगलानी और उनके अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) लापरवाही से मृत्यु कारित करने से संबंधित) धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिल्डर और उसके मैनेजमेंट के लोगों की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि सोसाइटी में निर्माण के दौरान क्या घटिया निर्माण सामग्री तो नहीं लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें