फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: भीम सेना प्रमुख को धमकने पर लॉरेंस के भाई अनमोल पर केस, जिम्बाब्वे-केन्या के नंबर से कॉल की

Sun, 03 Nov 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में और सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस अनमोल बिश्नोई को भारत लाने की तैयारी कर रही है। सिद्धू मुसेवाला हत्या मामले में भी अनमोल पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं।
विज्ञापन
अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना पुलिस ने भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज किया है। अनमोल पर यूएस व कनाडा में बैठकर जिम्बाब्वे और केन्या के नंबर से धमकी भरी कॉल किए जाने का आरोप है। हरियाणा सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीमों, गुरुग्राम की 3 क्राइम ब्रांच और कई साइबर क्राइम टीमों को जांच के लिए लगाया है। वहीं अनमोल बिश्नोई को भारत लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार रात 10 बजकर 5 मिनट पर भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर के मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का फोन आने से हडक़ंप मच गया। जिसमें गैंगस्टर ने कहा कि तुझे कहीं काट कर फेंक देंगे। कुल 6 मिनट 41 सेकंड की ऑडियो में गैंगस्टर बार-बार तंवर को डराने के प्रयास कर रहा है। वहीं धमकी का जवाब देते सतपाल तंवर ने अनमोल बिश्नोई को कहा कि, मैं कोई पप्पू यादव या सलमान खान नहीं हूं जो डर जाऊंगा। जिसके बाद गैंगस्टर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है।

धमकी को लेकर तत्काल आला अधिकारियों को सूचित किया गया और मामले की जांच की गई। गुरुग्राम की 3 क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम टीम द्वारा मामले की पुष्टि करते ही सेक्टर 37 थाने की पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज कर लिया। नवाब सतपाल तंवर की महिला पर्सनल सेक्रेटरी को धमकाने के आरोप में भी अनमोल बिश्नोई पर महिला अपराध की धारा बीएनएस 79 लगाई गई है। पुलिस क्राइम ब्रांच की मानें तो जान के खतरे को देखते हुए सतपाल तंवर को पुलिस सुरक्षा देने के प्रयास किए गए। लेकिन उन्होंने पुलिस सुरक्षा लेने से साफ मना कर दिया।

अनमोल पर शिकंजा कसने की तैयारी में कमिश्नरेट की पुलिस
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में और सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस अनमोल बिश्नोई को भारत लाने की तैयारी कर रही है। सिद्धू मुसेवाला हत्या मामले में भी अनमोल पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। वहीं गुरुग्राम पुलिस भी अनमोल बिश्नोई को भारत लाने का दावा कर सकती है या मुंबई पुलिस द्वारा उसे भारत लाए जाने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। जो अभी अमेरिका में छिपा हुआ बताया जा रहा है। जबकि केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने भी अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

फोन कॉल व ऑडियो की जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
शिकायत कता को कई दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उसका कहना है कि लारेंस विश्नोई की ओर से जेल से लिख चिठ्ठी में उसे धमकी मिल चुकी है। पुलिस उसकी शिकायत पर ध्यान ही नहीं दे रही थी। मामले की जांच साइबर सेल और क्राइम ब्रांच से कराने के बाद विदेश से कॉल आने का खुलासा हुआ है। उसके बाद उसके निवास स्थान के हिसाब से सेक्टर 37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस की सुरक्षा से किया इनकार
गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के भाई अनमोल की ओर से मिली धमकी के बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पीड़ित सतपाल को सुरक्षा देने की पेशकस की थी। जिससे उसने इनकार कर दिया। बता दें कि लारेंस विश्नोई का सर काटने की धमकी देने पीड़ित कर वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से धमकी देने का मामला बढ़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सेक्टर 37 थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीम भी जांच कर रही है। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें