फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः आयोग की सख्ती के बाद भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर केस दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Mishra - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा व पाकिस्तान के मैच से जुड़े बयान पर आयोग सख्त हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को मॉडल टाउन थाने में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन




इससे पहले आयोग ने नोटिस जारी कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा से जवाब मांगा था। साथ ही ट्वीटर से कपिल मिश्रा के ट्वीट हटाने को भी कहा है। उधर, अपना ट्वीट हटाने से इंकार करते हुए कपिल मिश्रा ने पूरे मामले में अपना जवाब भी चुनाव आयोग को दे दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन भर कपिल मिश्रा के बयान पर सियासत गरमाई रही। कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि आठ फरवारी यानी मतदान के दिन दिल्ली में भारत व पाकिस्तान का मैच होगा। वहीं, मीडिया में बयान देते हुए कपिल ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे शाहीन बाग समेत कई इलाकों को ‘मिनी पाकिस्तान’ बना रहे हैं। 

इस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को दो बजे तक पूरे मामले में जवाब देने का नोटिस जारी किया। कपिल मिश्रा ने ट्वीट हटाने के किसी आदेश की जानकारी से होने से इंकार करते हुए कहा कि वह सच बोलने से डरते नहीं हैं। उन्होंने सत्य पर अडिग रहने की बात कही। साथ ही एक बार फिर ट्वीट कर कांग्रेस व आप पर दिल्ली वालों को हिंदू व मुसलमान में बांटने का आरोप लगाया। 

दूसरी तरफ चुनाव आयोग को दिए जवाब में मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से शाहीन बाग में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, उससे पाकिस्तानी हमारे देश में कुछ भी घटनाएं करवा सकते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। उन्होंने शाहीन बाग के लोगों से लंबे समय से बंद रास्ते को खोलने के लिए भी अपील का जिक्र भी अपने जवाब में किया है। 

जवाब में कपिल मिश्रा ने दलील दी कि न तो शाहीन बाग के लोग उनके वोटर है और न ही शाहीन बाग से चुुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए अपने ट्वीट पर पूरी तरह से अडिग हूं। कपिल ने कहा कि शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाए जा रहे हैं। कपिल मिश्रा का कहना था कि उनका ट्वीट आप नेता मनीष सिसोदिया के बयान के बाद आया था। यह उनकी अपनी निजी राय है।

आप के नेताओं ने कहा- जीतेगा तो हिंदुस्तान ही 
वहीं इस पूरे मामले में आप सांसद और दिल्ली के चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि जीतेगा तो हिंदुस्तान ही है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 11 फरवरी को हिंदुस्तान ही जीतेगा। 
विज्ञापन

यह था मामला

कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में 8 फरवरी को सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दरअसल दिल्ली के चुनाव में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का सोशल मीडिया वॉर तब शुरू हुआ जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बयान में कहा कि वह शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़े है। उसके बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि दोनों पार्टियों ने मिलकर शाहीन बाग जैसे पाकिस्तान खड़े किए है। उन्होंने लिखा जब देशद्रोही ऐसे पाकिस्तान खड़े करेगा तो 8 फरवरी को हिंदुस्तान भी खड़ा होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें