फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए इंजीनियर की शिकायत पर आप विधायक के खिलाफ केस दर्ज 

Sun, 01 Dec 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
केस दर्ज
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर से आप विधायक नितिन त्यागी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। त्यागी पर आरोप है कि यमुना खादर में झुग्गियों व नर्सरियों पर कार्रवाई के दौरान दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के काम में बाधा डाली और उनसे मारपीट की। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर नितिन त्यागी की दलील है कि उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इस मामले में डीडीए के अधिकारियों व ठेकेदार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। डीडीए के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मीनगर के समीप यमुना खादर इलाके में झुग्गियों व नर्सरियों पर कार्रवाई के लिए डीडीए अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे। जेसीबी मशीन देखकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया व इसके बाद स्थानीय विधायक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


डीडीए इंजीनियर की तरफ से मिली शिकायत के अनुसार विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदार से लड़ाई की, काम रोकने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने काम में बाधा डालने का आरोप लगाया तो विधायक के समर्थकों ने मारपीट की।

 त्यागी ने कहा है कि किसी तरह की मारपीट नहीं हुई। गलत होता तो मौके पर ही मामला दर्ज किया जाता। एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है ऐसे में अतिक्रमण हटाकर निर्माण करना भी गैर कानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें