फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस AAP विधायक ने दिया 'ऐसे अधिकारियों को ठोकना चाहिए' वाला भड़काऊ भाषण, उसके खिलाफ दर्ज हुई FIR

Mon, 26 Feb 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
naresh balyan
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डाबड़ी थाना पुलिस ने उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बिंदापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक नरेश बाल्यान ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट को सही ठहराते हुए कहा था कि ऐसे अधिकारियों की पिटाई होनी चाहिए जो जनहित के कार्यों को पूरा करने में देरी करते हैं।

जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। डाबड़ी थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि 23 फरवरी को जेजे कालोनी में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अन्य नेता मौजूद थे।

Trending Videos

बयान से भीड़ के भड़काया

केजरीवाल और अंशू प्रकाश
उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्यान सभा में उपस्थित पांच सौ से छह सौ लोगों की भीड़ को उत्तेजित होकर संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अभी जो मुख्य सचिव के साथ हुआ है जो इन्होंने झूठा आरोप लगाया है। मैं तो कह रहा हूं कि जो ऐसे अधिकारियों को मारना और ठोकना चाहिए, जो आम आदमी की जरूरी फाइल को रोककर बैठे हैं। ऐसे अधिकारियों के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए।

जो उनके ये शब्द सुनकर कुछ लोगों ने हां में हां मिलायी और कहा कि हम सरकारी दफ्तरों में जाकर सरकारी अफसरों के खिलाफ ऐसा ही सलूक करेंगे और उग्र नारेबाजी शुरू कर दी थी, इससे भीड़ उत्तेजित, उग्र और उत्साहित हो गयी।
विज्ञापन

kejriwal and anshu - फोटो : अमर उजाला
इस भड़काऊ भाषण के जरिए विधायक नरेश बाल्यान ने सरकारी वर्ग के खिलाफ, उनके सरकारी कामकाज व कर्तव्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की है। इसी आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विदित हो कि बीते दिनों दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई मारपीट के आरोप में दिल्ली सरकार के दो विधायकों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसी मामले में पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य कई सबूत अपने कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें