दादरी के बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद गांव का दौरा करने गए नेताओं के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
इन नेताओं पर बिसाहड़ा में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। नोएड़ा पुलिस द्वारा जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, भाजपा विधायक संगीत सोम और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की सिफारिश की गई।
दादरी के एसपी संजय सिंह ने इन नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि हिंदू रक्षा दल के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए धारा 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया है।