फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को ठगने वाली कंपनी पर मुकदमा दर्ज, नौकरी दिलाने की वेबसाइट बनाकर ठगी, 5 गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 04:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
थाने में फर्जीवाड़े का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर सौ से अधिक युवकों से ठगी करने वाली इंडिया राइजिंग कंपनी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी सेक्टर-8 में चल रही थी। आरोप है कि देश के कई शहरों से बेरोजगार युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने कंपनी निदेशक अभिषेक गुप्ता, बीना गुप्ता, गगनदीप कौर व विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक इंडिया राइजिंग कंपनी के लोगों ने बेरोजगार युवकों से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से संपर्क किया था। सभी को सरकारी नौकरी लगवाने का ऑफर दिया था। लगभग 102 युवकों से नौकरी के नाम पर पांच से दस लाख रुपये लिए थे।

सेक्टर-8 के सी ब्लॉक में कंपनी में दिल्ली एनसीआर से लेकर भोपाल, लखनऊ, आगरा, कानपुर, बलिया आदि शहरों के बच्चों से पैसे लिए गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जब पैसे देने वाले युवक नोएडा पहुंचे तो कंपनी बंद मिली। इसके बाद युवकों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में पीड़ितों ने कंपनी के बाहर व पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अब एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक को कॉल करने के बाद लिंक भेजकर करते थे अकाउंट हैक

नौकरी दिलाने की वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी ग्राहक का बैंक अकाउंट हैक कर पैसे निकाल लेते थे। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने साइबर सेल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं। जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। इनके पास से सात मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से शकरपुर, दिल्ली निवासी अमित वर्मा, द्वारका मोड़ निवासी रमित, साहिबाबाद निवासी ऋतु भारती, श्वेता गर्ग और नांगलोई, दिल्ली निवासी अन्नू पाल को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने मिलकर एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक-युवतियों को फोन करते थे। उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे और उन्हें एक फार्म देकर उनकी सारी डिटेल एक दिए गए मेल आईडी पर मंगा लेते थे। इसके लिए कस्टमर से 10 रुपये शुल्क लेते थे और इसका ऑनलाइन ट्रांजक्शन करा लेते थे। इसके बाद कस्टमर का अकाउंट हैक कर उसका खाता खाली कर देते थे। कोतवाली सेक्टर-58 में इस तरह के दो मामले पंजीकृत हैं।

जॉब्स फ्रॉम साइन डॉट कॉम से लेते थे डाटा
एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग रोजाना 25 से 30 लोगों को फोन मिलाते थे। उनसे बातचीत कर उन्हें फंसाते थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग जॉब्स फ्रॉम साइन डॉट कॉम से युवक युवतियों का डाटा लेते थे। इस साइट पर युवक युवतियां नौकरी के लिए अपना सीवी अपलोड करते हैं। यहां से मोबाइल नंबर लेकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

बदलते रहते थे ऑफिस
गिरोह में कुल आठ लोग हैं। गिरफ्तार अमित वर्मा और फरार अनुराग गिरोह के सरगना हैं। ऋतु भारती अनुराग की परिचित है। इस गिरोह में कुछ लोगों को नौकरी पर रखा गया था। ऋतु ही इंटरव्यू लेकर नौकरी पर रखती थी। अनुराग की गिरफ्तारी के बाद यह साफ होगा कि कौन कौन लोग नौकरी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें