फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़सन्स ग्रुप के चेयरमैन के बेटे और बहू के खिलाफ केस

Sat, 01 Aug 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीबीआई ने रियल एस्टेट समूह गौड़सन के चेयरमैन बीएल गौड़ के बेटे राहुल गौड़ और उसकी पत्नी नवनीत को बैंकों के साथ घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों पर अपनी फर्म ब्रायस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से एक हाईएंड रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा और सिंडिकेट बैंक के साथ 80 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है।

अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी ने नोएडा के सेक्टर-150 में 291 लक्जरी अपार्टमेंट वाले रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना बैंकों के सामने रखी थी और इसके लिए 250 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा से 150 करोड़ रुपये और सिंडिकेट बैंक से 100 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि बैंकों ने कंपनी को 80 करोड़ रुपया जारी भी कर दिया, लेकिन प्रोजेक्ट चालू ही नहीं किया गया। 

बैंक ने यह भी आरोप लगाया कि खरीदारों से ली जाने वाली रकम को एक एस्क्रो अकाउंट में जमा कराया जाना था, लेकिन राहुल गौड़ की कंपनी ने यह भी नहीं किया। 

कंपनी का फोरेंसिक ऑडिट कराए जाने के बाद बड़े पैमाने पर फंड की हेराफेरी और गबन का मामला सामने आया। यह कर्ज 2015 में 80 करोड़ रुपये बकाये के साथ एनपीए घोषित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें