आरोपियों के पास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 210 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक लेथ मशीन, कारतूस बनाने के अन्य उपकरण, 354 गोलियों के लीड, 350 खोल, बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कारतूस व हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा कर फाजिल (50), जमीर (57) और इलियास (65) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 210 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एक लेथ मशीन, कारतूस बनाने के अन्य उपकरण, 354 गोलियों के लीड, 350 खोल, बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामद कच्चे माल से लगभग 1000 कारतूस बनाए जा सकते हैं। कारतूस व हथियार बनाने वाली अवैध फैक्टरी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चल रही थी।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि सेल की पूर्वी रेंज में तैनात एसीपी कैलाश बिष्ट की टीम को 22 सितंबर को एक हथियार तस्कर के बारे में सूचना मिली थी। पता चला कि फाजिल नामक तस्कर हथियारों की खेप देने दिल्ली के गाजीपुर फ्लाईओवर के पास आएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर फाजिल को पकड़ लिया। उसके पास से चार सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 166 कारतूस मिले। फाजिल से पूछताछत के बाद पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में छापा मारकर जमीर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी फाजिल : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी फाजिल पुत्र सिराज अनपढ़ है और अपने गांव में थोड़ी सी ज़मीन पर खेती करता है। लगभग 5-6 साल पहले वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से रामपुर, उत्तर प्रदेश के जमीर के संपर्क में आया। इसके बाद, उसने जमीर से अवैध हथियार खरीद कर दिल्ली में सप्लाई करना शुरू कर दिया।
जमीर : रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी जमीर पुत्र अहमद नूर ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी करने लगा। 5-6 साल पहले, वह मुरादाबाद के इलियास के संपर्क में आया। तब से, जमीर ने इलियास से अवैध हथियार खरीद कर आगे सप्लाई करना शुरू कर दिया था।