फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में बना कार्बन गार्डन, शोध और सीखने का बनेगा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यावरण संरक्षण का बनेगा प्रहरी, डीयू में भी बन चुका है ऐसा गार्डन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज ने अपने परिसर में एक कार्बन गार्डन स्थापित किया है। यह गार्डन कार्बन अवशोषण और जैव विविधता बढ़ाने में मदद करेगा। यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रकृति को समझने की एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में भी काम करेगा।
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में भी ऐसा ही एक कार्बन गार्डन बनाया जा चुका है। इस कार्बन गार्डन का उद्घाटन सोमवार को हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दीनबंधु साहू ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, दिल्ली जैसे महानगरों में हरित क्षेत्रों का महत्व बढ़ रहा है। कार्बन गार्डन प्रदूषण और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों के बीच पर्यावरण के लिए उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। कहा कि यह पहल शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा। उन्होंने बताया, कार्बन गार्डन विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने के साथ-साथ सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

गार्डन में करीब 50 प्रजातियों के पौधे लगाए गए
मिरांडा हाउस के इस कार्बन गार्डन में करीब 50 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें हाइड्रोफाइट्स, जेरोफाइट्स और मेसोफाइट्स जैसे पौधों के समूह शामिल हैं। विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए लिविंग लैबोरेटरी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पौधों की वृद्धि, जैव विविधता, कार्बन अवशोषण, पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े अध्ययन और शोध की संभावनाएं भी बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें