फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर प्लेट की जगह लिखवाया है जाट, गुर्जर और ठाकुर, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कोई समाधान नहीं 

Sat, 27 Apr 2019 09:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल

सार

-नंबर प्लेट की जगह लिखवाया है जाट, गुर्जर और ठाकुर 
-पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कोई समाधान नहीं 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल शहर में गाड़ियों पर नंबर प्लेट की जगह जाट, गुर्जर, ब्राह्मण और ठाकुर लिखी गाड़ियां और मोटरसाइकिल फर्राटा भर रही हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक नंबर प्लेट पर वाहनाें का रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बजाय जाट और गुर्जर लिखकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और बिना नंबर प्लेेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया हुआ है, लेकिन पुलिस के इस अभियान को वाहन चालक ठेंगा दिखा रहे हैं।

पुलिस की नाक के नीचे से ही बिना नंबर प्लेट के वाहनों को दौड़ा कर ले जाते हैं। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे छोड़ते घूमते हैं। उन्होंने बताया कि जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, ठाकुर लिखे वाहन कई बार दुर्घटना कर भाग जाते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान नहीं  हो पाती है इस कारण आरोपी बच जाते हैं। 
विज्ञापन


समाजसेवी दीपक कुमार, प्रवीण ग्रोवर का कहना है कि शहर में घूमते ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए तथा पुलिस ऐसे वाहनों को जब्त करने के साथ चालकों को भी बंद कर मुकदमा दर्ज करें। 

यातायात पुलिस प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि ऐसे वाहनों के दिन रोज चालान काटे जा रहे हैं। उन वाहनों को इंपाउंड भी किया जा रहा है। जैसे ही कोई वाहन ऐसा मिलता है जिस पर नंबर नहीं है तथा बिरादरी का स्लोगन लिखा है, उसे तुरंत इंपाउंड कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें