फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादों की दादागीरी: कांस्टेबल पर थार सवार युवकों ने गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, टक्कर मारकर लौटे की अभद्रता

Wed, 07 Dec 2022 09:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

लोगों की मदद से कांस्टेबल ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चारों आरोपी अपनी थार में सवार होकर फरार हो गए। कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्जकर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के चरखा चौक के नजदीक थार सवार रईसजादे ट्रैफिक कांस्टेबल आयुष त्यागी को टक्कर मारकर भाग निकले। कुछ देर बाद दोबारा उसी कार में सवार होकर चार युवक घटनास्थल पहुंच गए और घायल ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने लगे। आसपास के लोगों की मदद से कांस्टेबल ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चारों आरोपी अपनी थार में सवार होकर फरार हो गए। कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्जकर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में नोएडा व दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल आयुष त्यागी व्यस्त समय में चरखा चौक के नजदीक दिल्ली की तरफ जाने वाले यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। इस दौरान वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोककर दूसरी ओर के वाहनों को निकालने लगे। वाहन रोके जाने से नाराज एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे थार सवार चार युवकों ने अपनी कार को कांस्टेबल आयुष त्यागी पर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से वह बच निकले। इस दुर्घटना में उनके एक पैर में चोट आई है।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार के नंबर के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान दिल्ली के मुंडका सैनी चौपला निवासी हर्ष (25), टैगोर गार्डन निवासी कवीश खन्ना (22) और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल निवासी आर्यन नेगी (22) के रूप में हुई है। चौथा आरोपी गाजीपुर डेरी फार्म दिल्ली निवासी तरुण सिंह (24) है जो अभी फरार है। इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में केस दर्द किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास
ट्रैफिक कांस्टेबल पर थार चढ़ाने का प्रयास करने वाले आरोपी शातिर किस्म के हैं। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने दिल्ली में तैनात एक एसीपी का रिश्तेदार होने का दावा किया। हालांकि, नोएडा पुलिस की सख्ती व छानबीन के बाद दावा फर्जी निकला। आरोपियों का कोई भी रिश्तेदार पुलिस विभाग में तैनात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें