फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बदमाशों ने चालक की पिटाई कर फाच्र्यूनर गाड़ी लूटी

Fri, 21 Apr 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के कारोबारी की एमजी रोड पर पांच बदमाशों ने गाड़ी लूट ली। बदमाश चालक को फोन व नगदी भी छीन ले गए। वारदात के समय चालक कार मालिक को उतारकर सर्विस रोड पर कार पार्क कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


सचिन गुंड ने थाना डीएलएफ सेक्टर-29 पुलिस को बताया कि वह यूपी के जिला गाजियाबाद के सूर्या नगर का रहने वाला है। उसका गाजियाबाद में ही कारोबार है। वह अपने निजी काम से बृहस्पतिवार को करीब 3:30 बजे अपनी फाच्र्यूनर कार में सवार होकर गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित वाटिका फस्र्ट इंडिया में आया था।

 उसका ड्राइवर अजय कुमार तिवारी उसे छोड़कर कार को पार्किंग में लगाने के लिए चला गया। इसके बाद करीब 4:00 बजे  ड्राइवर ने किसी अन्य के फोन से उसे सूचना दी कि वह कार को पार्किंग में लगाने के लिए एमजी रोड की सर्विस रोड से वाटिका फस्र्ट इंडिया पैलेस से सिकंदरपुर की तरफ जा रहा था। जब वह एफ एंड एफ शॉप के सामने पहुंचा तो दो बदमाश उसके आगे से आए और कार रुकवा ली। कार रुकते ही तीन और बदमाश दूसरी साइड से आ गए। 
विज्ञापन


यह सभी बदमाश कार के अंदर बैठ गए और उसे चालक सीट से पीछे खींच लिया। आगे बैठे दो बदमाशों में से एक बदमाश ड्राईवर सीट पर बैठ गया और कार चलाने लगा। पीछे बैठे तीन बदमाशों ने उसे अपने पैरों के बीच दबा लिया और उसकी लात-घूसों से पिटाई करते रहे। 

बदमाश कार को करीब 20-25 मिनट तक चलाने के बाद वह एनएच-8 पर दिल्ली की तरफ जाने वाले रोड पर शंकर चौक फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे। वहां बदमाशों ने उसका फोन, 3500 रुपये छीन लिए और उसे गाड़ी से नीचे उतार कर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने बताया कि उसने राहगीर से फोन लेकर अपने मालिक को मामले की सूचना दी। उसके मालिक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। 

एसआई मोल्ड चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई, लेकिन उनके मुंह नीचे की तरफ होने के कारण बदमाशों की फोटो उसमें नही आ सकी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें