फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चाबी से खुला टीवी प्रोड्यूसर की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा टीवी में प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल की मौत का राज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और उसके साथ मिली मिलिता की गाड़ी की चाबी ने खोल दिया।
विज्ञापन


मौत के 15 दिन बाद जब पुलिस ने मिलिता की कार को जांच के लिए खोला तो उसमें मिलिता के हाथ से लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। अभी तक हत्या की थ्योरी पर चल रही पुलिस का कहना है कि गाड़ी की चाबी मिलिता की जींस की जेब में थी। जो शव के कब्जे में थी।

चाबी मिलते ही जब गाड़ी की जांच की गई तो डैशबोड पर मिले सुसाइड नोट ने मिलिता की मौत का रहस्य तो खोल दिया। मगर उन्होंने सुसाइड क्यों किया यह प्रश्न ही रहेगा।
विज्ञापन

प‌त‌ि ने कहा उस द‌िन घर नहीं आई म‌िल‌िता

वैशाली सेक्टर-4 के महागुन मोजैक के फ्लैट संख्या 809 में रहने वाली राज्यसभा टीवी प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल का शव उनके पति सूर्य ज्योति मंडल को 21 जुलाई की रात अपार्टमेंट की बेसमेंट पार्किंग में मिला था।

मिलिता अपने पति, ढाई साल की बेटी पीहू और सास सांत्वना के साथ यहां रहती थी। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना था कि मिलिता घर गई जहां उसका पति के साथ झगड़ा हुआ।

जिसके बाद उसने कूदकर आत्महत्या कर ली। मगर पति का कहना था कि घटना की रात वह घर आई ही नहीं। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

सुसाइड नोट में मांगी सबसे माफी

परिजनों ने क्राइम ब्रांच को दिए बयानों में किसी प्रकार की जानकारी से इंकार किया था। इसके बाद पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से मिलिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ उसके कपड़े, गाड़ी की चाबी और अन्य सामान मिला है। गाड़ी को खोलकर जब जांच की गई तो डैशबोर्ड के ऊपर एक सुसाइड नोट मिला है।

इसमें लिखा है कि वह जिंदगी से थककर यह कदम उठा रही है। इसमें सभी से माफी मांगी गई है। हालांकि सुसाइड नोट की जांच के लिए इसे आगरा की फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को बताया जिम्मेदार

मिलिता की कार से मिले नोट में इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट कुछ इस प्रकार है।

‘सभी मुझे माफ कर देना, मेरे इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं अपनी जिंदगी से थक चुकी हूं, जिसके चलते यह गलत कदम उठा रही हूं। सॉरी सुज्जा(सूर्य ज्योति)। मैं तुम्हे बहुत प्यार करती हूं रॉकस्टार’।

सुसाइड का नहीं खुल सकेगा राज

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मिलिता का आईफोन कब्जे में ले लिया था। मगर 15 दिन बीतने के बाद भी इसका लॉक नहीं खुल सका है। इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच राजेश द्विवेदी ने बताया कि फोन को सर्विस सेंटर भेजा गया था।

वहां से पता चला है कि इसमें छह बार गलत कोड डाला जा चुका है। अगर अब लॉक कोड खोलने की कोशिश की गई तो इसका डॉटा उड़ सकता है। पुलिस का दावा था कि घटना से कुछ ही समय पहले करीब साढ़े 10 बजे मिलिता ने पति को एसएमएस किया था।

ऐसे में फोन सुसाइड के कारणों का खुलासा कर सकता है। मगर पुलिस इससे कोई भी जानकारी जुटा नहीं सकी है। हालांकि इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी रहेगी। जब तक कारणों का पता नहीं चलता जांच बंद नहीं होगी।

पीएम रिपोर्ट में नहीं मिले कोई सुराग

क्राइम ब्रांच के अनुसार मिलिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ खास जानकारियां नहीं मिल सकी हैं।

पीएम रिपोर्ट में साफ है कि मिलिता के हाथ, पैर में कई फ्रैक्चर और सिर में भी कई चोटें हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कब क्या हुआ

21 जुलाई: रात 11:45 मिनट पर मिलिता के पति को बेसमेंट पार्किंग में मिली उसकी लाश

22 जुलाई: मिलिता के शव को दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

23 जुलाई: मिलिता के शव का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुआ

28 जुलाई: मिलिता के परिजनों ने क्राइम ब्रांच को दर्ज कराए बयान

06 अगस्त: मिलिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें