फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां टॉप करना ठीक नहीं: दिल्ली में कार चालक तोड़ते हैं सबसे अधिक ट्रैफिक नियम, दूसरे नंबर पर हैं ये वाहन वाले

Thu, 27 Feb 2025 05:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ष 2024 में ट्रैफिक नियमों का सबसे ज्यादा पालन हल्के व्यवसायिक वाहन (एमजीवी) ने किया है। इस वर्ष सिर्फ 29010 एमजीवी वाहनों का ही चालान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन कार चालक करते हैं। कार चालकों ने वर्ष 2024 में अन्य वाहनों के मुकाबले 54.48 फीसदी सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में दूसरे नंबर पर दोपहिया वाहन चालक हैं। अगर देखा जाए तो दोपहिया वाहनों व ई-रिक्शा चालकों के सबसे ज्यादा मौके पर चालान हुए हैं। वहीं कार चालकों के कैमरों से सबसे ज्यादा चालान हुए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वाहनों के ट्रैफिक नियमों के तोड़ने को लेकर किए गए अध्ययन में ये आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन

नियमों का सबसे ज्यादा पालन हल्के व्यवसायिक वाहनों ने किया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अध्ययन में सामने आया है कि वर्ष 2024 में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले कार चालकों के सबसे ज्यादा 3225769 चालान किए गए हैं। दूसरे नंबर पर दोपहिया वाहन चालक हैं। नियम तोड़ने पर 2088089 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। दोपहिया चालकों के मुकाबले कार चालकों ने वर्ष 2024 में 54.48 फीसदी ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। वर्ष 2024 में ट्रैफिक नियमों का सबसे ज्यादा पालन हल्के व्यवसायिक वाहन (एमजीवी) ने किया है। इस वर्ष सिर्फ 29010 एमजीवी वाहनों का ही चालान किया गया।

दोपहिया वाहनों का हुआ सबसे अधिक चालान
अगर चालान की श्रेणी के हिसाब से देखे तो दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा मौके पर चालान किया गया। पिछले वर्ष 1181070 दोपहिया वाहनों को मौक पर और 901719 वाहनों का कैमरों से चालान किया गया। यानि दोपहिया वाहनों के कुल हुए चालान में से 43.43 फीसदी कैमरे से और 56.47 फीसदी चालान मौके पर किए गए हैं। कार चालाकों के कुल 3225769 हुए चालान में से 87.28 कैमरों से और 12.72 फीसदी मौके पर किए गए हैं।

कहां किसके ज्यादा चालान
वाहन मौके कैमरे
कार 410016 2815753
दोपहिया 1181070 907019
व्यवसाहिक वैन/कार 103687 809028
ऑटो 232709 224262
एलजीवी   145584 20026
ई-रिक्शा 139705 73250
एचटीवी 46936 30876
बस 25545 38407
अन्य 6711 35328
एमजीवी 17068 11942

टीएमएस को जल्द लागू करने पर जोर दिया जा रहा है
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को देखते हुए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) जाने पर जोर दिया जा रहा है। इनमें से लाइट सिग्नलों को वाहनों की संख्या को देखते हुए चलने वाले सिस्टम समेत अन्य के लिए टेंडर जो गया हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की अलग यूनिट काम कर रही है।

2 लाख तक का चालान हो सकता है उल्लंघन पर
नए साल के मौके पर अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें नियमों का उल्लंघन आपको 2 लाख रुपये तक का चालान हो सकता है। सरकार की ओर से 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई बदलाव किए गए थे। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में यह आलम देखने को मिला जब राम किशन नाम के गाड़ी चालक का 2 लाख 500 रुपए का मोटा चालान काटा गया। इस शख्स ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोडिंग गाड़ी चलाई और साथ ही कार का बीमा और फिटनेस सर्टिफिकेट भी अधूरे थे। अब पुलिस ने भी सख्त एक्शन लेते हुए राम किशन का 2 लाख रुपये से ज्यादा का चालान काटा।
विज्ञापन

20 हजार का जुर्माना है ओवरलोड कार पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार को ओवरलोड लेकर चलने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना है। इसके अलावा अगर तय सीमा से ज्यादा वजन होता है तो प्रति टन के हिसाब से पूरे 2 हजार रुपये वसूले जाते हैं। अब ऐसे में चार पहिया वाहन चालकों को ये निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक रूल्स को भूलकर भी अनदेखा न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें