फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कोई भी चांस नहीं लेना चाहती कांग्रेस

Sat, 22 Feb 2014 09:20 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हर बार की तरह इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा में देर नहीं करेगी। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से मार्च के प्रारंभ में प्रत्याशी का नाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन


देर से नाम घोषित करने को लेकर स्थानीय संगठन ने हाईकमान से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि देरी की वजह से चुनाव प्रचार का वक्त नहीं मिल पाता है। गौतमबुद्धनगर सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुनने के लिए पिछले माह संगठन से नाम मांगे थे।

यह भी पढ़ें: अब एसपी साहब के परमिशन के बिना ही...

पार्टी ने एक स्वतंत्र इकाई से इसकी जांच भी कराई थी कि जिनके नाम भेजे गए हैं, उनके बारे में क्षेत्र के लोग क्या राय रखते हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि संगठन के सुझावों के आधार पर प्रदेश हाईकमान ने तीन नामों की सूची तैयार की है, उस सूची को राहुल गांधी तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, तत्काल ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। दरअसल, 2012 में जब प्रदेश में विधान सभा के चुनाव हुए थे, तो प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में काफी देरी की गई थी। उसका नतीजा यह हुआ था कि दूसरे पार्टी नेताओं ने अपने क्षेत्र का एक बार नहीं, बल्कि दो बार दौरा कर लिया था।

यह भी पढ़ें: शहर नहीं गांव हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा!

ऐसे में जब कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा हुई तो उस वक्त काफी देर हो चुकी थी और मतदान की तिथि भी नजदीक आ गई थी। प्रत्याशी क्षेत्र का दौरा भी नहीं कर पाए थे। यही स्थिति 2009 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान हुई थी।

कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने बताया कि पार्टी ने आश्वस्त किया है कि मार्च के प्रारंभ में ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी को बता दिया गया है कि नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभाओं को मिलाकर गौतमबुद्धनगर सीट पर प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के लिए समय मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें