फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से इलाज कराकर लौटे कैंसर पीड़ित को अलीगढ़ भेजा

Mon, 11 May 2020 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूं तो लोगों को उनके आस-पड़ोस में आने वालों की सूचना देने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अब ऐसे लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वालों की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही मामला रविवार को जिला अस्पताल में सामने आया। हालांकि काफी देर तक हुई बहस के बाद इस मरीज को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
शहर के हलवाई खाना निवासी एक व्यक्ति का काफी लंबे समय से आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह व्यक्ति रविवार को अपनी पत्नी के साथ हलवाई खाना पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराकर आने को कहा, उनके साथ मोहल्ले के कुछ युवक भी अस्पताल आए। 

आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उनकी जांच करने से मना कर दिया। वहीं उन्हें क्वारंटीन भी नहीं कराए जाने की बात कह दी। यह मामला सीएमओ व सीएमएस के पास पहुंचा। कैंसर का रोगी होने के कारण उसे जिला अस्पताल प्रशासन ने गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि वह कैंसर का रोगी था, इसलिए उसे यहां भर्ती नहीं किया गया, हालत गंभीर थी, इसलिए उसे अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें