फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली सामान रख बुकिंग कर देते थे कैंसल, डिलीवरी बॉय को पैकेट में थमा देते थे साबुन की टिकिया

Fri, 27 Dec 2019 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली फेज-2 पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन सामान बुक कराते थे। जब डिलेवरी बॉय सामान देने आता तो ये लोग उसे बातों में उलझाकर ऑर्डर कैंसल कर देते थे। साथ ही असली सामान की जगह साबुन की टिकिया पैक कर लौटा देते थे। इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी मोहित और अमित को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की टीम ने इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कारें और एक तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


कोतवाली फेज-2 के प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया है कि 16 दिसंबर को ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय मोहम्मद आजाद ने शिकायत की थी कि अर्जुन नामक शख्स ने कंपनी से 24 हजार कीमत का कंप्यूटर हार्ड डिस्क ऑर्डर किया था। डिलेवरी ब्वॉय को सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल के पास बुलाया। वहां कार सवार दो तीन युवक मिले। 

आजाद ने हार्ड डिस्क का पैकेट अर्जुन नामक युवक के हाथ में दे दिया। उसने अपने साथी को दे दिया और पैकेट लेकर वह कार में बैठ गया। तभी अर्जुन व उसके साथी उससे बात करने लगे। बातों में फंसा लिया और कहा कि यूपीआई से पेमेंट करता हूं। फिर 10 मिनट तक इधर-उधर की बातें करता रहा। 
विज्ञापन


कुछ देर के बाद कार से उतर युवक पहुंचा और कहा कि ऑर्डर कैंसिल कर रहा हूं। इसके बाद उसने पैकेट डिलेवरी बॉय को देकर सभी भाग गए। डिलेवरी बॉय आजाद ने देखा कि पैकेट पर ऊपर से टेप बेतरतीब तरीके से चिपका हुआ था। उसने पैकेट खोल कर देखा तो उसमें तीन साबुन रखे थे। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी फर्जी आईडी पर सिम लेकर ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं और डिलेवरी बॉय को बुलाकर असली पैकेट लेकर दूसरे पैकेट में साबुन की टिकिया रख लौटा देते हैं। 

डकैती की साजिश रचते दबोचा
आरोपियों ने बताया कि इस तरह के फर्जीवाड़े से ज्यादा लाभ नहीं हो रहा था। दोनों गिरफ्तार आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रचने में जुटे थे। बुधवार रात को एक कंपनी में डकैती की साजिश रचते  मोहित व अमित को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें