फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएमसीए 150 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार

Fri, 07 Apr 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2017 द्वारा जारी रैकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। विश्वविद्यालय प्रदेश का ऐसा दूसरा इंजीरियरिंग संस्थान है, जो देश के शीर्ष 150 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

  केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई (एनआईआरएफ) 2017 रैकिंग में इस वर्ष 2735 शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया था। इस विश्वविद्यालय को इंजीनियरिंग श्रेणी में 101 से 150 शिक्षण संस्थानों के रैंक बैंड मेंं रखा गया है। इस बैंड में हरियाणा का एकमात्र शिक्षण संस्थान है।   विश्वविद्यालय को विगत तीन वर्षों की अवधि के दौरान दौरान प्रगति रिपोर्ट के स्तरीय मापदंड के आधार रैंकिंग में जगह मिली है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दिनेश कुमार और कुलसचिव डा. संजय शर्मा ने सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
  बता दें देश में विभिन्न विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षा के संस्थानों को रैकिंग देने के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरूआत की गई है, जिसमें अकादमिकए तकनीकी व अनुसंधान संस्थानों को विभिन्न मानदंडों के आधार पर परखा जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें