फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से आठवीं की परीक्षा तिथि संशोधित

Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व एमडीएमसी स्कूलों में छठीं से आठवीं तक की समेटिव असेसमेंट-1 के तहत परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। 
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक तीन अक्तूबर को समाप्त होने वाली परीक्षाएं अब एक अक्तूबर को समाप्त होंगी। इस तरह से परीक्षाएं समय से पहले समाप्त हो जाएंगी। इसके पीछे तर्क यह है कि एक अक्तूबर से छात्रों की निरंतर पढ़ाई शुरू की जा सके। 

अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (परीक्षा) डॉ. सुनीता कौशिक की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सर्कुलर के मुताबिक शिक्षकों को यह शपथ दिलाई गई थी कि वह छठीं से आठवीं तक के निष्ठा ग्रुप के अंतर्गत आने वाले नॉन रीडर (ना पढ़ पाने वाले बच्चों) का पढ़ने का स्तर 14 नवंबर तक सुधार देंगे।
विज्ञापन


जिससे कि वे आसानी से पढ़ पाएं। बच्चों के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षकों के पास कम समय है। ऐसे में समय से इस शपथ को पूरा किया जा सके इसके लिए परीक्षा तिथियों में मामूली फेरबदल किया गया है। 

परीक्षा तिथि बदलने से एक अक्तूबर से नॉन रीडर छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा तिथियों में बदलावों के संबंध में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों को बताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें