जिले में उर्दू को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई के लिए उर्दू विषय के जेबीटी अध्यापकों की स्पेशल भर्ती की जा चुकी है। वहीं अब जिले में ही विद्यार्थी उर्दू में मास्टर डिग्री भी प्राप्त कर सकेंगे।
नूंह जिला मुख्यालय स्थित यासीन मेव डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से एमए उर्दू की कक्षाएं लगाने की तैयारियां चल रही है। जिसे लगभग हरी झंड़ी मिल चुकी हैं। बता दें कि उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए मदरसों के अलावा सरकारी स्कूलों में उर्दू विषय की पढ़ाई की जाती है।
इसके बाद वाईएमडी कालेज में उर्दू विषय से स्नातक की डिग्री भी कराई जाती है। अब इसी कालेज में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से एमए भी कराई जाएगी। शिक्षा में अहम भूमिकाऱ् वाईएमडी कालेज की मेवात की उच्च शिक्षा में अहम भूमिका रही है।
लंबे समय से यहां स्नातक की डिग्री कराई जा रही है तो पिछले दो वर्ष से एमए इतिहास से मास्टर डिग्री भी यहां शुरू हो चुकी है। इसके अलावा तीनों बीबीए, बीसीए आदि की कक्षाएं भी यहां पर लगती है।
इससे पहले जब जिले में 12वीं कक्षा के स्कूलों की भारी कमी थी तो वाईएमडी कालेज में हरियाणा बोर्ड़ से 12वीं भी कराई जाती थी। अब इसमें उर्दू विषय से मास्टर डिग्री शुरू होने से निश्चित तौर पर जिले में उर्दू विषय को काफी मजबूती मिलेगी।
सभी तैयारियां पूरीऱ् इसी सत्र से एमए उर्दू की कक्षाएं वाईएमडी कालेज में शुरू हो जाएंगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। मंगलवार को एमडीयू की इंस्पेक्शन टीम आकर कालेज का मौका मुआयना करेगी, जिसके बाद कक्षाएं लगाने को हरी झंड़ी मिल जाएगी।
कालेज में एमए उर्दू की पढ़ाई के लिए प्रवक्ता पहले से ही तैनात है, जो स्नातक में उर्दू की पढ़ाई कराते है। साथ ही पर्याप्त रुप से कालेज में भवन की व्यवस्था है। ऐसे में एमए उर्दू की कक्षाएं लगाने के लिए हमारा कालेज पूरी तरह से तैयार है।