फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE: दूसरे राउंड की काउंसलिंग 3 जुलाई से

Thu, 29 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा स्थित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) की पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में कॉलेज चयन का बुधवार को अंतिम दिन था। इसका ऑनलाइन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थी आवंटित कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए दो से तीन दिन का समय मिलेगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग तीन जुलाई से शुरू होगी। इसमें पांच जुलाई तक पंजीकरण होगा। दस्तावेजों का सत्यापन तीन से छह जुलाई तक होगा। 

तीन से सात जुलाई तक अभ्यर्थी को च्वाइस लॉक यानि कॉलेज चयन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद तीसरे, चौथे और सीटें खाली बचने पर पांचवें राउंड की काउंसलिंग होगी। एक अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें