एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) की पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीख बढ़ा दी है। पहले राउंड में पंजीकरण प्रक्रिया के तहत दस्तावेज डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है।
पंजीकरण फीस 26 जून तक जमा कर सकेंगे। कागजात के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तारीख 27 जून कर दी है। सीट का चयन करके लॉक करने की तारीख 28 जून शाम पांच बजे तक कर दी गई।
पहले राउंड के सीट आवंटन के नतीजे 29 जून को जारी होंगे। एकेटीयू के मुताबिक, ईद की छुट्टी के कारण बैंक बंद होने से छात्रों को ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत आ रही है। इस कारण पहले राउंड की काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई गई है।