दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों को टक्कर देने के लिए सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस की विंडो यूजीसी ने दोबारा खोल दी है।
यूजीसी ने 13 दिसंबर को आवेदन विंडो बंद कर दी थी, जिसके तहत कुल सौ आवेदन आए थे। अब उच्च शिक्षण संस्थान 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि दस सरकारी और दस निजी शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एनिनेंस का दर्जा मिलेगा। इसमें सरकारी शिक्षण संस्थानों को सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी, जिससे वे अपना इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब, क्लासरूम समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ा सकें। इस आवेदन में इंजीनियरिंग, मेडिकल समेत अन्य शिक्षण संस्थान भी शामिल हो सकते हैं।