फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूसीसीई की तैयारी कराएगा एमडीयू,15 जून से कोचिंग शुरू

Tue, 07 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) का यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटिटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा की तैयारी के लिए 15 जून से कोचिंग क्लासेस प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन


यूसीसीई निदेशक प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि कोचिंग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 13 जून तक एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।   

फॉर्म स्वराज सदन स्थित यूसीसीई कार्यालय से 50 रुपये शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है। प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स की कोचिंग क्लासेस की फीस 600 रुपए होगी।

जबकि एससी/एसटी और माइनोरिटी/ओबीसी  (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह कोचिंग निशुल्क होगी। प्रो. भारद्वाज ने बताया कि कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को यूसीसीई लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी और साथ ही विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान सुनने और उनसे इंटरेक्शन करने का अवसर मिलेगा। कोचिंग क्लासेस 14 जून से दोपहर 2 बजे से स्वराज सदन में प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें