प्रदेश के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के वक्त छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्रों की मुसीबतें उच्चतर शिक्षा विभाग खुद हल करेगा। इसके लिए विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दिया है। बता दें कि 08 जून से कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उच्चतर शिक्षा विभाग का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए विभाग ने दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2075 व 1800-180-2094 जारी किया है। यह 30 जून तक जारी रहेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर तीस लाइनें है। जिसपर सुबह आठ बजे से शाम 06.00 बजे तक सेवाएं दी जाएगी। इसमें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन से संबंधित समस्याओं का हल दिया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से छात्रों के ईमेल आईडी नहीं है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करके ईमेल आईडी भी बनवाने की सुविधा दी जाएगी। अगर छात्र या कॉलेज चाहे तो अपनी समस्या के बारे में ईमेल भी कर सकेंगे।
च्चतर शिक्षा विभाग में ऑनलाइन आवेदन के प्रभारी अरूण जोशी का कहना है छात्रों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर दाखिला के अंत तक चलेगा। कॉलेज के नोडल ऑफिसर भी अपनी समस्याएं यहां बताकर हल करवा सकते।