इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छात्रों को 10 मार्च तक पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2017 से जून 2018 सत्र तक डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय 32वें दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा बाद में करेगा।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छात्रों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। समारोह के लिए पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन के साथ 600 रुपये फीस भी जमा करनी होगी। जबकि एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीटीसीएम व बीएनएस आदि प्रोग्राम के छात्रों को प्रति सर्टिफिकेट 600 रुपये फीस देनी पड़ेगी।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, दीक्षांत समारोह में आकर डिग्री लेना अनिवार्य नहीं है। यह छात्रों की इच्छा पर निर्भर करता है कि वे दीक्षांत समारोह में डिग्री लेना चाहते हैं या फिर अपने क्षेत्रीय केंद्र में बाद में लेंगे। हालांकि डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट लेने के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवानी सभी के लिए अनिवार्य रहेगी।
दीक्षांत समारोह में न पहुंचने वाले छात्रों की डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पत्राचार के माध्यम से आवेदन पत्र में लिखे पते पर भेज दिए जाएंगे। छात्र इन नंबरों पर
011-29572209 व
29572224 फोन और
convocation_feequery@ignou.ac.in पर ईमेल भेजकर जानकारी मांग सकते हैं।