फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुखिया बदले

Sat, 14 Oct 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 11 मंत्रालयों के सचिवों का बड़ा फेरबदल करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब अस्पतालों में भी उलटफेर किया है। गुरुवार देर रात मंत्रालय की ओर से दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों के मुखिया को बदल दिया गया। लंबे समय से इन अस्पतालों की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉक्टरों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ डॉक्टरों के खिलाफ लंबे समय से काफी शिकायतें भी मंत्रालय तक पहुंच रही थीं। जबकि हाल ही में सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय पर भी उन्हीं के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए थे।

हालांकि उस वक्त डॉ. राय ने इनका खंडन किया। लेकिन कहा जा रहा है कि उस मसले को लेकर ही मंत्रालय के उच्च अधिकारी उनसे नाराज चल रहे थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. एके को डीजीएचएस में बतौर एडिशनल डीजीएचएस की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


उनकी जगह अब अस्पताल की बागडोर प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. वीके तिवारी को सौंप दी गई है। वहीं सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय को सलाहकार ईएनटी के रुप में आरएमएल भेज दिया गया है।

मुंबई के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलेशन सेंटर के डॉ. अनिल कुमार गौड़ को सफदरजंग अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक घोषित किया है। वहीं, लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र को हटाकर डॉ. राजीव गर्ग को नया निदेशक बनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें