फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ जारी, बीए प्रोग्राम की कट ऑफ में गिरावट

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2016 के दाखिलों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी है।
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2016 के दाखिलों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी है। तीसरी कट ऑफ में टॉप सेंटरों हंसराज व मिरांडा हाउस में बीए प्रोग्राम में सबसे अधिक 10 फीसदी की गिरावट हैरान करने वाली है।
विज्ञापन


बीते साल तीसरी कट ऑफ में हंसराज कॉलेज में बीए प्रोग्राम के दाखिले बंद हो गए थे। अब इस कट ऑफ केआधार पर 25, 26, व 27 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा।

तीसरी कट ऑफ में बीकॉम सामान्य श्रेणी केलिए सबसे अधिक 11 फीसदी की गिरावट अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता सेंटर पर हुई है। 25 कॉलेज सेंटर की लिस्ट में एससी श्रेणी के लिए पांच सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं।

जबकि एसटी श्रेणी की बात की जाए तो भगिनी निवेदिता व अदिति महाविद्यालय में 40 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। जिस तरह से तीसरी कट ऑफ में कटौती हुई है उससे चौथी कट ऑफ में भी छात्रों के दाखिले के अवसर बरकरार रहने की संभावना है।  
विज्ञापन


एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ में कमी की बात है तो न्यूनतम 4 फीसदी व अधिकतम 10 फीसदी की कमी हुई है। जबकि बीते साल के कुल 13 सेंटरों में तीसरी कट ऑफ तक केवल दो से तीन फीसदी की कमी हुई थी।

कहा जा रहा है कि इस बार सेंटर बढने के कारण सीटों की संख्या में इजाफे के कारण छात्राओं को दाखिले के ज्यादा अवसर मिल रहे हैं। टॉप पर रहने वाले हंसराज कॉलेज में इस कट ऑफ में 75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा जबकि पहली बार सेंटर बने मिरांडा हाउस में 76 फीसदी पर बीए में दाखिला हो सकता है।

इन सेंटरों पर बीकॉम प्रोग्राम की बात की जाए तो 82 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। इन दोनों सेंटरों पर बीकॉम की कट ऑफ में 7 व 6 फीसदी की गिरावट हुई है। 
एसटी श्रेणी का दाखिला 40-45 फीसदी पर तीसरी कट ऑफ में बीए व बीकॉम प्रोग्राम में एसटी श्रेणी के लिए औसतन 10 फीसदी की गिरावट हुई है।

जहां बीए-बीकॉम के लिए 21 सेंटरों पर इस श्रेणी को 45 फीसदी पर दाखिला मिल जाएगा, वहीं अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता सेंटर पर 40 फीसदी में दाखिला हो जाएगा। जबकि मिरांडा हाउस व हंसराज सेंटर पर 50 फीसदी पर दाखिला होगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें