फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला: तीसरी कटऑफ के दाखिले समाप्त

Tue, 11 Jul 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में सोमवार को तीसरी कटऑफ के दाखिले समाप्त हो गए। इस कटऑफ में दाखिले धीरे-धीरे शुरू होकर बाद में तेज हुए। अंतिम दो दिनों में दाखिले लेने वालों के साथ-साथ दाखिले रद्द भी खूब हुए।
विज्ञापन


इस लिस्ट के आधार पर कई कॉलेजों में कई पॉपुलर कोर्सेज की सीटें फुल हो गई हैं। तीसरी कटऑफ में साइंस के पाठ्यक्रमों में भी बहुत से छात्रों ने दाखिला लिया। तीसरी कटऑफ के दाखिलों के आधार पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कराने का अवसर है।

अरबिंदो कॉलेज में अब तक 970 सीटों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में 983 दाखिले हुए हैं। यहां सोमवार को लगभग 20 दाखिले रद्द कराए गए। मिरांडा हाउस में अब तक 1000 सीटों के लिए 950 दाखिले हो गए हैं।
विज्ञापन


आर्यभट्ट कॉलेज में 610 सीटों के लिए 220 दाखिले हुए हैं। यहां बीकॉम ऑनर्स की सीटें नहीं भरी हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने कहा कि उनके यहां कटऑफ वास्तविक निकाली गई, लिहाजा धीरे-धीरे सीटें भर रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चौथी कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के काफी कम मौके हैं, लेकिन आरक्षित श्रेणियों के लिए अभी गुजाइंश बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें