सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) द टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड 9 दिसंबर को आयोजित करवाने जा रहा है। 28 शहरों व दुबई के एक सेंटर में 14 विषयों और चार भाषाओं में यह परीक्षा होगी।
दो घंटे की परीक्षा में शिक्षकों के अध्यापन, कक्षा के तौर तरीकों, तार्किक क्षमता और संचार कौशल की परख होगी। जबकि विषयों पर पकड़ जांचने के लिए अतिरिक्त परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
ओयूपी इंडिया के एमडी शिवा रामकृष्णन के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) के साथ समझौता हुआ है। दो घंटे की परीक्षा में बहु विकल्पीय ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
इंग्लिश चैलेंजर ट्रैक के पहले दो विजेताओं को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके में दो हफ्ते की ऑक्सफोर्ड इंग्लिश लैंग्वेज टीचर अकेडमी मास्टर क्लास में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि इंग्लिश चैलेंजर ट्रैक के तीन से छह रैंक पाने वाले विजेताओं को ऑक्सफोर्ड टीचर अकेडमी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए प्रायोजित किया जाएगा।
यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में होगा। वहीं, सातवीं और 16वीं रैंक के विजेताओं को ओयूपी की ऑनलाइन टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की स्पॉन्सरशिप मिलेगी। इसके अलावा विजेताओं को कई अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी मौका उपलब्ध होगा।