फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को वेबसाइट पर मिलेगी हर जानकारी, हर नए छात्र को करना होगा रजिस्ट्रेशन 

Fri, 08 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब कॉलेज से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। यूनिवर्सिटी की तर्ज पर कॉलेज की वेबसाइट बनाई गई है और उस पर हर रोज की जानकारी अपडेट की जाएगी। 
विज्ञापन


हालांकि, छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने के बाद कॉलेज की वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी, तभी वह सूचना पा सकेंगे। वेबसाइट पर कॉलेज की परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, अवकाश और छात्र की उपस्थिति से लेकर अन्य कोई भी जुड़ी हुई जानकारी ली जा सकेगी।

कॉलेज की ओर से केवल वही छात्र वेबसाइट पर प्रवेश कर पाएंगे जो असल में वहां पर पढ़ाई कर रहे हैं। दाखिला लेने के बाद छात्र-छात्राएं फीस जमा करेंगे उसकी एक रसीद मिलेगी। जिस पर संख्या होगी। उस रसीद संख्या को वेबसाइट पर डालने के बाद ही अकाउंट बन सकेगा। कैसे किया जाएगा रजिस्ट्रेशन सबसे पहले इंटरनेट पर जाकर कॉलेज की वेबसाइट पर जाना होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां विकल्प दिया गया है जहां फोटो अपलोड करनी है और नाम, पता और फोन नंबर के अलावा ईमल का पता भी देना होगा। इन सबके बाद कक्षा और विषय की जानकारी देने के बाद रसीद संख्या डालनी होगी। फिर पूरी जानकारी दिखनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


स्वयं बन जाएगा आईकार्ड
कॉलेज की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद वहां पर एक प्रोफार्मा तैयार हो जाएगा। यदि वेबसाइट से इसका प्रिंट लिया जाएगा तो आईकार्ड बन जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें