फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने बताया साक्षरता का महत्व

Fri, 09 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गुरुवार को स्पीच सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने समाज में साक्षरता के महत्त्व पर विचार रखे। 
विज्ञापन


गरिमा, प्रियांशु, तनिषा, भारत, खुशी, प्रयाग ने शिक्षा, भारत मे साक्षरता की स्थिति, ऑनली बुक्स ऑर नॉट एजुकेशन, नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा अधूरी, महिलाओं की शिक्षा में सुधार नीति एवं भारत में महिलाओं की साक्षरता स्थिति विषय पर अपनी अपनी बात रखी।  

मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि एक व्यक्ति का शिक्षित होना उसके स्वयं का विकास है, वहीं एक बालिका का शिक्षित होना। पूरे घर को संवारना है। 
विज्ञापन


स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि साक्षरता का तात्पर्य सिर्फ पढना-लिखना ही नहीं बल्कि यह सम्मान, अवसर और विकास से जुड़ा विषय है। इस दौरान साक्षरता दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के एकेडमिक निदेशक सीएल गोयल, प्रिंसिपल शिवानी श्रीवास्तव, शम्मी यादव, समन्वयक योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें