जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र अब मैनेजमेंट की भी पढ़ाई कर सकेंगे। क्योंकि अगले सत्र से कैंपस में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना होने जा रही है।
विश्वविद्यालय सत्र 2017-18 में मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट खोलने से पहले कैंपस में मैनेजमेंट से जुड़े कई विभागों ने संगोष्ठी की, जिसमें मैनेजमेंट की पढ़ाई की जरूरत पर जोर दिया गया।
जेएनयू रेक्टर प्रो. एससी गरकोटी ने कहा कि वैश्विक जरूरतों को देखते हुए जेएनयू में मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई भी करवाई जाएगी।