फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में हुअा मनोसामाजिक विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन

Tue, 31 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में मनोसामाजिक विषय को केंद्र में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभाग की प्रमुख प्रोफेसर नमिता रंगानाथन ने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, चुनौतियों और मनो-सामाजिक विषयों को करीब से जानना समझना है। 
विज्ञापन



इस मौके पर प्रमुख वक्ताओं में पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. लतिका शर्मा, हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रो. डॉ. सारिका शर्मा, जेएनयू की प्रो. मिनाती पांडा, इग्नू के प्रोफेसर एन के दास व डॉ. स्वाति पात्रा और यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के प्रोफेसर हबीबुल्ला शाह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के डॉक्टर संदीप कुमार द्वारा लिखी किताबों का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें