सीबीएसई बोर्ड की तरफ से मार्च 2018 में प्रस्तावित 10वीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन फॉर्म विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है। इसके बाद विद्यार्थी 26 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एसएस गौंसाई ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन व्यवस्था है। प्राइवेट स्तर पर ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को फार्म भरने के साथ फीस जमा करनी होगी। अंतिम तारीख तक फीस जमा न करने वालों का आवेदन रद्द माना जाएगा।
पांच विषयों के लिए बगैर विलंब शुल्क के 900 रुपये, एक विषय के लिए 180 रुपये फीस निर्धारित की गई है। मार्च 2018 में होने वाली इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह में बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।